पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कर्बला पर रविवार की आधी रात को लू’टपाट के क्रम में अपराधियों ने इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर डाली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ करबला निवासी मोहम्मद जफरुद्दीन (35) के रूप में हुई।
परिजनों का कहना है कि रविवार की दोपहर दिल्ली से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फुलवारी शरीफ लौटे थे। रात्रि लगभग 2:00 बजे दो की संख्या में अपराधियों उनके घर में घुस आए और लूटपाट शुरू कर दिया। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने घर के पीछे में रखी गई प्रेशर कुकर से इंजीनियर के सिर पर कई बार-बार किए। इस हादसे में इंजीनियर की घटनास्थल पर ही घर में मौत हो गई।
इंजीनियर की पत्नी शहनाज परवीन ने बताया कि वह अपने दो बच्चों और पति के साथ अपने बेडरूम में सो रही थी। अचानक रात्रि लगभग 2:00 बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि उनके पति जफरुद्दीन के साथ दो लोग उठापटक कर रहे हैं। पत्नी शहनाज परवीन जोर-जोर से हल्ला करना शुरू कर दी।
इस बीच अपराधियों ने घर के किचन में रखी गई प्रेशर कुकर से जफरुद्दीन के सर पर कई बार वार किए। खून से लथपथ जफरुद्दीन जमीन पर गिर पड़े और घर में ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जफरुद्दीन की पत्नी शहनाज बानो से उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी पुलिस ने खून से लथपथ प्रेशर कुकर को भी जांच के लिए रख लिया है। थाना प्रभारी एकरार अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।



Leave a Reply