BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

नहीं सुधरेगा बिहार: मैट्रिक की परीक्षा में नकल, छात्रों को पर्ची पहुंचाते नजर आए परिजन, देखें तस्वीरें…

बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा में नकल हुई। आरा शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर बाहर से नकल कराने की तस्वीर कै’द की। इन केन्द्रों पर प्रशासन के द्वारा कदाचार रोकने की व्यवस्था का असर नहीं पड़ा। परिजनों ने बाहर से खुलेआम नकल के लिए चिट-पूर्जा अंदर बैठे परीक्षार्थियों को पकड़ाया। दूसरी तरफ पहली पाली में परीक्षा शुरू होने के पहले ही प्रश्न-पत्र वायरल होने की चर्चा होती रही।

नकल की तैयारी में देर से पहुंचे परीक्षार्थी

मंगलवार को हुई परीक्षा में प्रश्न-पत्र वायरल का असर भी देखने को मिला। कई केन्द्रों के बाहर परीक्षा शुरू होने के पहले 9:10 बजे ही प्रश्न-पत्र वायरल होने लगे। इस बाबत चिट-पूर्जा तैयारी की जुगत में कई परीक्षार्थी लग गए और कई केन्द्रों पर सुबह 9:30 बजे के बाद पहुंचे। इससे लंबी लाइन लग गई, बिना चिट-पूर्जा वाले परीक्षार्थियों को भी देर हुई। इससे परीक्षार्थियों की कड़ाई से जांच पर असर पड़ा। जैन स्कूल में पहली पाली की परीक्षा के दौरान सुबह 9:35 तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के लिए सैकड़ों छात्राएं लाइन में खड़ी देखी गई। जबकि, परीक्षा-केंद्र में प्रवेश करने का समय सुबह 9:20 बजे तक ही रखा गया था।

बढ़ाई गई सुरक्षा, 6 परिजन गिरफ्तार
चिट-पूर्जा पहुंचाने की फोटो प्रकाशित होने के बाद बुधवार को एसबी प्लस टू विद्यालय और महाराजा कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खिड़की को बंद कर दिया गया है और छत पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। चिट पहुंचाने की कोशिश कर रहे छह परिजनों को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षा विभाग ने एसबी प्लस टू विद्यालय के केंद्र अधीक्षक को को शोकॉज नोटिस भेजा है।

खिड़की के जरिये थमाया नकल का पुर्जा
मंगलवार दोपहर 12.19 बजे। पहली पाली। एसबी प्लस टू विद्यालय, आरा। सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए पीछे की दीवाल से परिजन आराम से चिट-पूर्जा परीक्षार्थियों को पकड़ाते रहे।
परीक्षा केन्द्र पर दीवार फां’दकर चिट पहुंचाया

मंगलवार सुबह 11.18 बजे। पहली पाली। महाराजा कॉलेज। कॉलेज की दीवाल पर चढ़कर नकल कराने वालों ने चिट-पूर्जा पहुंचाया। इस दौरान उन्हें रोकने वाला कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।

बाहर से नकल का पूर्जा अंदर प’कड़ाया

मंगलवार दोपहर 3.31 बजे। द्वितीय पाली। एसबी प्लस टू विद्यालय, आरा। द्वितीय पाली में भी यहां बाहर से अभिभावकों ने नकल कराया। अंदर खिड़की के माध्यम से चिट-पूर्जा पहुंचाया गया।
नकल की शिकायत पर होगी कार्रवाई

जिले में प्रश्नपत्र वायरल होने की बात केवल अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दूसरी तरफ नकल करने की किसी भी केन्द्र से सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।- रोशन कुशवाहा, डीएम, भोजपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.