Breaking News

मुजफ्फरपुर में बालू माफियाओं पर शिकंजा, दो ट्रक और एक ट्रैक्टर को खनन विभाग व पुलिस ने किया जब्त

मुजफ्फरपुर में बालू माफियाओं पर खनन विभाग और सरैया थाना की पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरैया के सहदानी में कार्रवाई की गई है। वहीं दो ट्रक और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इसपर मानक से अधिक बालू लोड पाया गया। इसे जब्त कर थाना के हवाले कर दिया गया है। सरैया थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि खनन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है। सहदानी में बालू का भंडारण किया जाता है। वहां से इसका सप्लाई किया जाता है। खनन टीम को सूचना मिली थी कि मानक को ताक पर रखकर अवैध तरीके से बालू का भंडारण और मिलावट का धंधा चलता है। इसी आधार में छापेमारी की गई। टीम के पहुंचने से पूर्व ही सभी भाग निकले। जांच में पाया गया कि बिना लाइसेंस के बालू भंडारण का खेल चल रहा है। साथ ही मिलावट का धंधा भी किया जाता है। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। खनन विभाग के पदाधिकारी के बयान पर FIR दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

थाना के बाहर से ट्रक लेकर भागे थे माफिया

बता दें कि तीन माह पूर्व भी सरैया में ओवरलोड ट्रक को खनन विभाग ने पकड़कर थाना के हवाले किया था। लेकिन, एक सप्ताह के बाद बालू माफिया जब्त ट्रक को लेकर थाना के बाहर से भाग निकले थे। वहीं हाल में बालू माफिया और खनन विभाग की टीम के बीच नोकझोंक और हंगामा भी हुआ था। बालू माफियाओं ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया गया था। पुलिस के पहुंचने पर सभी फरार हो गए थे। इन सबपर FIR दर्ज कराई गई थी।

बूढ़ी गंडक में भी चलता धंधा

बूढ़ी गंडक नदी में भी अवैध बालू भंडारण और सप्लाई का धंधा चलता है। बिना लाइसेंस के ही वहां से बालू खनन बदस्तूर जारी है। हाल में प्रशासन की टीम ने कार्रवाई भी की थी। वहां से जेसीबी को जब्त किया गया था। इस कारण बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया था। लेकिन, ये धंधा अभी भी चोरी छिपे रात के अंधेरे में चल रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.