Breaking News

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौ’त, ह’त्या की जताई जा रही आशंका

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौ’त हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मृ’त महिला की पहचान सुरेंद्र सहनी की पत्नी रिंकू देवी (27) के रूप में हुई।

घ’टना की सूचना पर मुशहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। महिला का श’व कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसके पति से पूछताछ की गई। उसने फांसी लगाकर आत्मह’त्या करने की बात पुलिस को बताई है। प्रभारी थानेदार कौशल किशोर सिंह ने बताया कि श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही घटना का कारण स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में कई बातें सामने आई है। मृत महिला के मायके वालों को भी सूचित कर दिया गया। वे लोग वहां से आ रहे हैं। जो बयान देंगे उसी आधार पर FIR दर्ज किया जाएगा।

अक्सर होता था विवाद

पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने रिंकू की शादी को 10 साल से अधिक हो चुका है। उसके एक बेटा भी है। उसका पति सब्जी विक्रेता है। घर मे अक्सर विवाद और लड़ाई-झगड़ा होता है। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई और मारपीट हुआ था। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया था। शुक्रवार को महिला की मौत होने की सूचना ग्रामीणों और आसपास के लोगों को मिली।

पति पर उठ रहा सन्देह

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी सुरेंद्र ने रिंकू की जमकर पिटाई की थी। वह बेहोश हो गयी थी। उसे हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। आसपास के लोग पति पर संदेह कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस की जांच में भी पति की संदिग्ध गतिविधि सामने आई है। पुलिस ने महिला और उसके पति का मोबाइल जब्त कर लिया है। इसकी जांच करने की बात कही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.