Breaking News

गोपालगंज में हाद’सा, परिवार के 3 युवक की मौ’त, तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे

गोपालगंज में सड़क हादसे में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी स्थित बथना बाजार के पास की है। तीनों तिलक समारोह में जा रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीनों मृतकों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के धोबीचक गांव निवासी स्व भगरासन चौरसिया के बेटा गुड्डू चौरसिया और मुन्ना चौरसिया के बेटा चंदन कुमार और यूपी के जमसडीया ग़ांव निवासी स्वर्गीय रामाकांत चौरसिया के बेटा धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

बताया जाता है कि गुड्डू अपने भतीजे चंदन और भांजे धर्मेंद्र के साथ चचेरी बहन का तिलक चढ़ाने गए थे। तिलक चढ़ाकर तीनों एक बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इससे परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। कुछ लोग उन लोगो की तलाश में निकले। तलाश के दौरान एनएच 27 पर मृत अवस्था में तीनों का शव पड़ा हुआ पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.