Breaking News

रेलवे ने पैसेंजर व इंटरसिटी में दिया अतिरिक्त कोच

दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन से सासाराम तक चलने वाली पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है । यह निर्णय यात्रियों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने लिया है। यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए पैसेंजर व इंटरसिटी में साधारण श्रेणी के नौ कोच जोड़ी जाएगी ।

नौ कोचों को जोड़ने के बाद इन दोनों ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 22 व एलएसलआर की दो कोच सहित 24 कोच हो जाएंगे । इससे इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटे उपलब्ध हों जाने से उनकी यात्रा माफी आरामदायक हो जाएगी । गाड़ी संख्या 03611/03612 पटना-सासाराम-पटना स्पेशल ट्रेन पटना और सासाराम के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 03611/03612 पटना-सासाराम-पटना स्पेशल में पटना से दो मई से और सासाराम से तीन मई साधारण श्रेणी के नौ कोच जोड़े जा रहे है ।

वही गाड़ी संख्या-13249/13250 पटना-भभुआ-पटना रोड पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में पटना से चार मई से और सासाराम आए भी चार मई से ही साधारण श्रेणी के नौ अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे है । इनकी सूचना सीपीआरओ बीरेन्द्र कुमार ने दी है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.