Breaking News

कटिहार में नाबालिग प्रेमी जोड़े को पी’टा, शादी कराने के बाद पंचायत बोली- गलत हुआ

कटिहार में नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने खेत में एक साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुटाई गई। दोनों के साथ मारपीट की गई। पंचायत बुलाई गई। दोनों के परिवार को भी बुलाया गया। दोनों को हाथ बांधकर पंचायत में बिठाया। पंचायत ने दोनों की शादी का फरमान सुनाया। इसके लिए बकायदा सिंदूर मंगवाया। और लड़के से लड़की की मांग भरवा दी। इसके बाद सरपंच बोला कि दोनों नाबालिग है ये तो गलत हो गया। पंचायत ने लड़के के परिवार वालों को लड़की को 2 लाख मुआवजा देने को कहा। और लड़की के मांग के सिंदूर को धो दिया गया।

पंचायत ने सुनाया शादी का फरमान
मामला फलका थाना क्षेत्र के बांध टोला बेलगाछी गांव का है। गुरुवार की रात एक नाबालिग जोड़े को खेत में संदिग्ध हालात में देखते ही ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों पीटते हुए रस्सी से बांध दिया। देखते-देखते घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों के माता-पिता को बुलवाकर दोनों की शादी करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया।

शादी के बाद पंचायत बोली- ये तो गलती हो गई
स्थानीय सरपंच चंदन मंडल को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वो वहां पहुंचे। दोनों नाबालिगों को छुड़वाया। उन्होंने कहा कि दोनों नाबालिग हैं, इनकी शादी कानून के खिलाफ है। फिर पंचायत बुलाई गई। सरपंच ने मामले को रफा-दफा करते हुए लड़के पक्ष से लड़की पक्ष को जुर्माने के एवज में 2 लाख रुपए देने का फरमान जारी कर दिया। लड़के वालों ने 2 लाख रुपए देने से इनकार किया तो उनकी जमीन लड़की के परिवार को दे दी गई। इसके बाद लड़की के माथे से ग्रामीणों ने सिंदूर धो दिया और फिर शादी टूट गई।

इधर फलका थाना अध्यक्ष ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं। किसी तरह की शिकायत भी नहीं की गई है। अगर कोई आवेदन आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.