Breaking News

नालंदा में कमरे में पकड़ाए प्रेमी जोड़ा की कराई शादी, 2 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आज दिन में दोनों की सहमति से ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की शादी रचवा दी।

बिना लग्न और बैंड बाजे की शादी देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चुटकी भर सिंदूर मांग में भर युवक ने प्रेमिका से शादी रचाई। शादी के मौके पर युवती के परिजन मौजूद थे।

दूल्हा बने युवक बरबीघा थाना क्षेत्र नेमदारगंज निवासी राहुल कुमार ने बताया कि युवती से उसका 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिला करते थे | राहुल को मिलने के लिए वह अपने घर बुलायी थी | दोनों एक कमरे में बंद थे | इसी बीच परिजन आ गए और दोनों को एक साथ पकड़ लिया |

युवती के भाई ने बताया कि लड़का पक्ष वाले दहेज की मांग कर रहे हैं और उनकी बहन को रखने को तैयार नहीं है। दोनों कई दिनों से चोरी छुपे मिल रहे थे बदनामी के डर से दोनों की शादी करवा दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.