Breaking NewsDELHI

अरविंद केजरीवाल के विधायक का ऐलान- ‘अब हर मंगलवार को होगा सुंदरकांड का पाठ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी आम आदमी पार्टी के नेता खुद को हनुमान भक्त दिखाने से पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि हर महीने के पहले मंगलवार को अलग-अलग इला’कों में सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा।उन्होंने ट्वीट किया, ‘हर महीने के पहले मंगलवार को सुन्दर कांड का पाठ अलग अलग इलाकों में किया जाएगा।’ पहला सुंदरकांड का पाठ 18 फरवरी को चिराग दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिर पर शाम 4:30 से शुरू होगा।बता दें कि दिल्ली चुनाव में कई मौकों पर आप नेताओं ने खुद को हनुमान भक्त बताया था। एक चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़ी थी। वहीं, चुनाव में जीत के बाद पहली बार जनता को संबोधित करते हुए भी केजरीवाल ने हनुमान जी का नाम लिया था।

हनुमान चालीसा पढ़ने पर बीजेपी ने साधा था निशाना

केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें लिखा, ‘देखिए, चुनावी हनुमान भक्त केजरीवाल का सच… जिन हाथों से जूते उतारे, उन्हीं हाथों से फेंकी बाबा पर फूलों की माला।’ वहीं, बीजेपी नेताओं पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि मेरे हनुमान चालीसा पढ़ने से बीजेपी वालों को तकलीफ हो रही है। मैं चाहता हूँ वो भी हर रोज पढ़ें। उनको शांति मिलेगी और उनकी भाषा भी सुधरेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.