BIHARBreaking NewsSIWANSTATE

#SIWAN; 3 घंटे की कड़ी मेहनत से बची 15 साल के राजू की जा’न, जानें पूरी घ’टना…

बिहार के सिवान में उस समय को’हराम म’च गया, जब 15 साल का राजू एक बड़े ग’ड्ढे में गि’र गया। लेकिन जाको राखो साइयां वाली कहावत चरितार्थ हो गई। राजू को मिला दिवाली का अनमोल गिफ्ट। मामला महाराजगंज का है। महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित रामापाली गांव में रेलवे ढाला के समीप सडक के किनारे गड्ढे में गिरे एक 15 वर्षीय किशोर को जेसीबी से रेस्क्‍यू कर बाहर निकाला गया।

घ’टना के संबंध में बताया जाता है कि रामापाली में रेलवे ढाला में रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लिए बिजली के खम्भे को गाड़ने के लिए गड्ढज्ञ खोदा गया था। रविवार को उसी गांव के रामेश्वर साह के पुत्र राजू साह उस रास्ते से जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गड्ढे में जा गि’रा।अगल बगल के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वे सब दौड़े।

लेकिन गड्ढे के बगल में बने फाउंडेशन को लेकर उसे बाहर निकालने में काफी परेशानी हो रही थी।देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गये। जानकारी मिलते ही नप अध्यक्ष मंजू देवी, एसडीओ मंजीत कुमार, बीडीओ नन्द किशोर साह, थानाध्यक्ष घटनास्‍थल पर पहुंचे। फिर जेसीबी मशीन के माध्‍यम से उन्‍हें बाहर निकाला गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.