Breaking News

मुजफ्फरपुर में 75 लाख की शराब जब्त, डाक पार्सल लिखे कंटेनर में बना था तहखाना

मुजफ्फरपुर जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 लाख की शराब जब्त की है। उक्त कार्रवाई मीनापुर के धर्मपुर में कई गयी है। शराब ओड़िसा नम्बर कंटेनर पर लोड था। चालक के केबिन के पीछे एक तहखाना बना हुआ था। इसी में शराब की खेप को छुपाकर रखा गया था। कुल शराब 173 कार्टन है, जिसमे एक पेटी बियर भी है। मौके से चालक सह कंटेनर मालिक धर्मपुर के रघुनाथ सहनी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कंटेनर से शराब की खेप लाई गई है। जिसे मीनापुर में अनलोड किया जाना है। उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने डाक पार्सल लिखे कंटेनर को धर्मपुर में पीछा कर पकड़ा। तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई है।null

असम से ला रहा था शराब की खेप

चालक ने बताया असम से शराब की खेप लेकर आया था। इसे मीनापुर में अनलोड करने की तैयारी थी। रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर इसे छोटी वाहनों में अनलोड किया जाना था। इसी दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। चालक ने बताया कि पुलिस और उत्पाद से बचने के लिए कंटेनर पर डाक पार्सल लिखवाया था। हालांकि तलाशी के क्रम में इससे सम्बन्धित कोई कागजात नहीं मिले हैं।

एक लाख रुपए का दिया था लालच

चालक ने उत्पाद विभाग को पूछताछ में मीनापुर के एक बड़े धंधेबाज़ का नाम बताया है। कहा कि उसने उसे एक लाख रुपए देने का लालच दिया था। 50 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। शेष रुपए काम पूरा होने के बाद देने की बात कही थी। उसी ने असम के एक धंधेबाज़ से सेटिंग कर रखा था। कहा था कि वहां जाकर मेरा नाम बोलना। कंटेनर पर शराब लोड कर दिया जाएगा। उसने बताया कि वह पहले भी चार बार दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मुजफ्फरपुर ला चुका है। लेकिन, कभी जेल नहीं गया। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के सम्बंध में पूरा डिटेल आसपास के थाना से खंगाला जा रहा है। उसके मोबाइल से कुछ नम्बर मिले हैं। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.