रील लाइफ की प्रधानमंत्री रवीना टंडन गुरुवार को दरभंगा पहुंची। उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। जिस कारण दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-57 का उत्तर साइड का लेन करीब एक घंटे तक जाम रहा। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट मूवी KGF- चैप्टर 2 का डॉयलोग भी बोला। जिसे सुन भीड़ उमंग के साथ तालियों की गड़गराहट के साथ झूमने लगे।
दरअसल, गुरूवार की दोपहर एक्ट्रेस रवीना टंडन एनएच के किनारे दिल्ली मोड़ के पास एक कार शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंची थी। इस कारण दोपहर साढे 12 से एक बजे तक उत्तर साइड का लेन बंद रहा। एक्ट्रेस की एक झलक पाने लिए उनके फैंस कड़ी धूप में भी पूरे जोश के साथ पहुंचे। इसी बीच मंच पर पहुंच रवीना टंडन ने अपनी मूवी का डॉयलोग बोलते हुए अपनी बात शुरू की। कहा- ‘घुसकर मारूंगी। यह सुन युवाओं का हुजूम पूरी जोश और उमंग के साथ तालियों के गड़गराहट के बीच झूम उठा। उन्होंने कहा कि-केजीएफ टू फिल्म जरूर देखे। वहां मुलाकात होगी। शो के अन्दर और बाहर भी।’


फैंस के उत्साह को देख बोलीं- हर बार आऊंगी दरभंगा
शो रूम उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा यहां के लोगों का काफी प्यार मिला है। ऐसा प्यार हर बार मिले तो हर बार आएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट लोग इसी प्यार के भूखे होते हैं और हमारी लाइफ स्टाइल इसी प्यार के जरिए होती है।





Leave a Reply