Breaking News

HAM की दावत में CM नीतीश-तेजस्वी होंगे शामिल?

बिहार में इन दिनों इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा है. इफ्तार-ए-दावत के बहाने राजनीतिक मेल-मिलाप वाला मौसम चल रहा है. बिहार में इफ्तार के बहाने सियासी गोटी बिछाने की तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि बिहार कि दो बड़ी राजनीतिक दलों का मिलाप इस इफ्तार के बहाने हो रहा है. नीतीश कुमार, जदयू और तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी के बाद पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की बारी है. अब मांझी कहां मेहमान-नवाजी में पीछे रहने वाले थे. लगे हाथ उन्होंने भी दावत देने का ऐलान कर दिया. जीतन राम मांझी कल यानि 29 अप्रैल को इफ्तार पार्टी देने जा रहे हैं. जिसमें एक बार फिर राजनीतिक शक्तियों का महाजुटान होने वाला है.

जीतन राम मांझी व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के द्वारा कल यानि की 29 अप्रैल को इफ्तार पार्टी दिया जा रहा है. यह इफ्तार पार्टी पटना स्थित मांझी के आवास 12एम स्ट्रैंड रोड पर आयोजित की गई है. जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी के लिए नीतीश कुमार, सुशील मोदी,संजय जयसवाल,अशोक चौधरी सहित बिहार के सभी दिग्गजों को आमंत्रित किया है. वहीं तेजस्वी यादव एवं तेजप्रताप को भी न्योता दिया गया है. इसका मतलब हुआ कि एक बार फिर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात हो सकती है.

जीतन राम मांझी की पार्टी में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात की चर्चा तो होगी ही. लेकिन सबकी नजरें तेज प्रताप यादव पर टिकी होंगी. दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है. तेज प्रताप का दावा है कि उनको बदनाम करने की पूरी साजिश मांझी के घर पर ही होती है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप यादव इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे या नहीं. अगर शामिल होंगे तक तेज प्रताप और मांझी का आमना-सामना होता है या नहीं.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.