Breaking News

बगहा में 140 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लंबे समय से सरकारी जमीन पर था अवैध कब्जा

बिहार के बगहा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खाली कराने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला। करीब 140 घरों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के बनाए गए भवन में लंबे समय से लोग रह रहे थे। यह सभी लोग अवैध रूप से विभाग के भवन पर कब्जा किए हुए थे। शहर में जल संसाधन विभाग से यह पुलिस जिला के कार्यालय बनाने के लिए यह जमीन आवंटित किया गया है।

आवंटित जमीन को पिछले 3 वर्षों से अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चल रहा था। प्रशासन की ओर से तमाम नोटिसों और चेतावनी के बाद भी जब जमीन खाली नहीं हुई तो पूरा प्रशासनिक अमला दमखम के साथ बुलडोजर लेकर उतर गया। बगहा के एसडीएम दीपक मिश्रा, एएसपी ऑपरेशन देवेश मिश्रा और एसडीपीओ कैलाश प्रसाद के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध बुलडोजर चलने लगा है।

भारी पुलिस बल की हुई तैनाती
वर्षों से यहां पर लोग अतिक्रमण किए हुए थे। जिन्हें बार-बार खाली करने की चेतावनी प्रशासन के तरफ से दी जा रही थी। इन सबके बावजूद लोगों के द्वारा अतिक्रमण किए गए जगह को खाली नहीं किया जा रहा था। कई दिनों से माइकिंग कराने के बाद आज प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण किए हुए स्थान पर पहुंच कर अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम कर रही है। इस अभियान में किसी तरह की चूक ना हो इसे देखते हुए स्वयं एसडीएम इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अतिक्रमण मुक्त अभियान को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बगहा पुलिस जिला का कार्यालय और पुलिस लाइन के लिए लंबे समय से जमीन तो आवंटित हो गई थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण भवन का निर्माण नहीं कराया जा सका था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.