उत्तर बिहार की ओर आने वाली ट्रेनों की लेट लतीफी थम नहीं रही है। सुबह में आने वाली कई ट्रेनें 10 से 14 घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को गोंदिया से बरौनी जाने वाली डाउन एक्सप्रेस अपने समय 5:10 मिनट से करीब 11 घंटे की देरी से चल रही है। 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट करीब 14 घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जबकि, 15548 रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस अपने समय से करीब 4 घंटे की देरी से चल रही है।
वही, बुधवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गोंदिया-बरौनी साढ़े 13 घंटे विलंब से पहुंची। यह ट्रेन जंक्शन पर सुबह 5.10 के बदले संध्या 6.39 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आयी। इस कारण इस ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल अप साइड की ट्रेन विलंब होने के कारण यह ट्रेने गोंदिया से छह घंटे विलंब से रवाना हुई थी।


मुजफ्फरपुर हाजीपुर के बीच ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अप साइड की ट्रेनें घंटों विलंब से रवाना हुई थी। वहीं रास्ते में भी इस ट्रेन को जहां तहां अधिक देर तक खड़ी कर दी गई। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस चार घंटे देर से आयी। यह ट्रेन दोपहर 2.50 के बदले संख्या सात बजे आयी। वहीं डाउ स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3.50 घंटे, गोरखपुर से हाटिया जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस 3.20 घंटे व पटना जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ढ़ाई घंटें विलंब से आयी। वहीं अप साईड की राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटें विलंब से आयी।





Leave a Reply