Breaking News

ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर में 10:30 बजे के बाद नहीं खुलेगी स्कूल, DM ने तेज धूप और गर्मी को देखते हुए निकाला आदेश

गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दोपहर में झुलसा देने वाली धूप होती है। इसका बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए मुजफ्फरपुर के DM प्रणव कुमार ने सभी तरह के स्कूल और कक्षाओं को 10:30 के बाद बंद करने का आदेश दिया है। तय समय के बाद स्कूल नहीं खुलेंगे। ये आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों से भी बच्चों को हर हाल में 10:30 तक घर भेज देने का आदेश जारी किया गया है। अगर इसका उल्लंघन करते हुए कोई संस्थान पाए गए तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी

DM ने आदेश जारी करते हुए कहा कि दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत जिले के सभी स्कूलों में पूर्वाहन 10:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधयों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ये आदेश सोमवार यानी 28 अप्रैल से लागू हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.