Breaking News

मुजफ्फरपुर में गो’ली मा’रकर युवक की ह’त्या, अहियापुर में फेंका हुआ मिला श’व

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चन्दन बखरी में एक युवक का लावारिस हालत में फेंका हुआ शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अहियापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक की जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जिसपर नाम, लालबाबू महतो और पता इस्लामपुर लिखा है।

लेकिन, यह उसी युवक का लाइसेंस है या किसी और का है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने जब शव की जांच की तो पाया कि शरीर मे दो जगह पर गोली लगने के निशान है। उसके नाक से खून निकला हुआ था, जो जम गया था। जिससे प्रतीत होता है कि देर रात किसी ने उसकी हत्या कर लाश को वहां ठिकाना लगा दिया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी पहचान के लिए आसपास के थानेदारों को तस्वीर भेजी गई है। 36 घन्टे तक शव SKMCH में रहेगा। अगर इस दौरान कोई दावेदार आता है तो उसका बयान दर्ज कर शव को उसे सौंप दिया जाएगा। अन्यथा पुलिस इसका दाह संस्कार कर देगी।

मृतक के शरीर पर पैंट, शर्ट और जुटा पहन रखा है। उसकी उम्र करीब 30-35 के बीच आंकी गयी है। गले मे एक सफेद रंग का गमछा भी है। बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस पर जो पता है। वह टाउन थाना के इस्लामपुर का है। पुलिस ने इस इलाके में जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.