नौतन पुलिस कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक चोरी की बाइक को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया की शुक्रवार की रात यह कार्रवाई की गई।
नौतन थानाध्यक्ष के अनुसार, पकड़े गए तस्करों की पहचान नौतन थाना क्षेत्र निवासी नंदलाल साहनी के पुत्र धर्मेंद्र साहनी (22) और छोटे लाल सहनी के पुत्र बृजेश साहनी (23) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से दियारा के रास्ते एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से बोरे में रख कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित कर नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया पुल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।



Leave a Reply