नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी तियारी गांव के समीप शुक्रवार की रात बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाया। नगदी समेत करीब 4 लाख रुपए मूल्य के सामान को चुरा लिया । घटना विराज इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में घटी है
दुकान के संचालक विक्की कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की नजर आज जब दोपहर उनके टूटे हुए दुकान के दीवार पर गया तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली । दुकान आ कर देखा तो बदमाशों ने दीवाल में सेंध मारकर गल्ले में रखे 45 हजार नगद समेत करीब साढ़े तीन लाख के सामान को चुरा लिया । चोरी की घटना को अंजाम देने पूर्व बदमाश बड़े आराम से वहां बैठकर शराब पार्टी भी किया है । आस पास देशी शराब के कई पाउच भी बरामद हुआ है ।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारी दुकान पहुंच कर छानबीन में जुट गई है । दुकान का दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



Leave a Reply