Breaking News

तस्वीरों में देखिए विजयोत्सव का उत्साह, हाथों में तिरंगा और जुबां पर बाबू कुंवर सिंह

बिहार के आरा के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर विजयोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं।

आरा के जगदीशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोग उत्साहित हैं।

आरा के जगदीशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोग उत्साहित हैं।

जगदीशपुर का पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति में डूब गया है। पूरे फिजां में कुंवर सिंह की गाथा सुनाई जा रही है। यहां पहुंचने वाला हर शख्स पूरे जोश से लबरेज है। हर हाथ में तिरंगा और जुवां पर बाबू कुंवर सिंह की गाथा है। पंडाल के हर कोने में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है।

75 हजार तिरंगा एक साथ फहरा कर यहां से एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा।

75 हजार तिरंगा एक साथ फहरा कर यहां से एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा।

वहीं यहां पहुंचने वाले कुछ दर्शक शंखनाद भी कर रहे हैं। ‌ BJP भले इसे गैर राजनीतिक कार्यक्रम का दर्जा दे रही हो लेकिन पूरे कार्यक्रम में ‌BJP की छाप दिख रही है। पार्टी का पूरा प्रदेश नेतृत्व कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है। इसमें राज्य के मंत्री विधायक के साथ बिहार कोटे से केंद्र के मंत्री औल सांसद भी शामिल हैं।

कार्यक्रम स्थल पर शंखनाद करता युवक।

कार्यक्रम स्थल पर शंखनाद करता युवक।

‌BJP के नेता इतिहासकारों पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि वीर कुंवर सिंह के साथ भी पक्षपात किया गया है। इनकी गाथा को उतनी जगह नहीं दी गई है जितनी देनी चाहिए। अब PM नरेंद्रम मोदी देश भर में ऐसे वीर योद्धाओं की कहानी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर किलानुमा मंच तैयार किया गया है।

कार्यक्रम स्थल पर किलानुमा मंच तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार आए गृह मंत्री अमित शाह का CM नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.