Breaking News

सीतामढ़ी 13 थानों में दमकल की व्यवस्था नहीं, जिले में 26 अग्निशमन वाहन की जरूरत

सीतामढ़ी में कुल 26 थाने हैं। लेकिन सभी जगह फायर बिग्रेड गाड़ी की व्यवस्था नही है। मतलब क्षेत्र बड़ा है लेकिन आपदा से लड़ने के लिए विभाग के सामग्री नहीं है। मात्र 13 थाने में फायर बिग्रेड वाहन की व्यवस्था नहीं है। इसमें सीतामढ़ी सदर अनुमंडल के सात थाना, पुपरी अनुमंडल के पांच और बेलसंड अनुमंडल का एक थाना में ही गाड़ी उपलब्ध है। अन्य थाना वाहनों की कमी की समस्या से जूझ रहा है।

सदर अनुमंडल के बैरगनिया, सुप्पी, मेंजरगंज थाना क्षेत्र में आग लगने पर 28 किमी दूर तय कर रीगा थाना पर उपलब्ध फायर बिग्रेड मंगवाया जाता हैं। लेकिन एक घंटा में जबतक अग्निशामक दस्ता पहुंचती तब तक आगलगी में सबकुछ जलकर खाख हो चुका होता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर सड़क व अधिक दूरी होने के कारण कभी भी समय पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंचती है। और यही हाल अन्य दोनो अनुमंडल के थाना क्षेत्रों का है। थाना स्तर पर अग्निशमन वाहन नहीं होने के कारण कई समस्याएं होती हैं।

अग्निशमन की व्यवस्था नहीं होने से आग लगने पर पीड़ित परिवार को भारी कीमत चुकानी पड़ती है। जिले में गर्मी की धमक पड़ते ही अगलगी की घटना बढ़ गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 10 छोटे अग्निशामक वाहन व छह बड़े अग्निशामक वाहन उपलब्ध हैं। लेकिन, आवश्यकता लगभग 26 अग्निशामक वाहन की है।

सदर अनुमंडल में 11 अग्निशामक वाहन उपलब्ध हैं। लेकिन आवश्यकता 18 अग्निशामक वाहनों की हैं। अग्निशामक वाहनों की कमी के कारण कई प्रखंड व थाना में अग्निशामक वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध में सदर अनुमंडल के अग्निशामक पदाधिकारी रामकुमार राम ने बताया कि सदर अनुमंडल के लिए छह छोटे अग्निशामक वाहनों की मांग की गई है। छह वाहन मिल जाते हैं तो बैरगनिया, मेजरगंज, सुप्पी, महिंन्दवारा और पुनौरा ओपी पर अग्निशामक वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.