सीतामढ़ी में शनिवार की सुबह कुहासा छाया रहा। हाईवे पर जाने के बाद पता चला कि सभी लोग अपनी गाड़ियों का लाइट चला कर चल रहे है। अप्रैल महीने के लास्ट की सुबह में कुहासा देखकर लोग भी चौंक गए। सुबह-सुबह टहलने और ऑफिस के लिए निकले लोग मौसम की इस असामान्य चाल के बारे में बातें करते दिखें। लोग यह जानना चाह रहे थे कि इस तरह के बदलाव के क्या संकेत हैं। हालांकि इसकी वजह से तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। हां, हवा की रफ्तार जरूर कम महसूस हो रही है।
मौसम विभाग ने मौसम में कोई खास चेंज के संकेत नहीं दिए हैं। हवा की दिशा और तापमान के बढ़ने का क्रम यूं ही बरकरार रहेगा। गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज भी सुबह में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुहासा लगने के बाद भी तापमान में कोई भी कमी महसूस नहीं हुई है। सुबह से समय थोड़ी ठंड लग रही थी। लेकिन जैसे जैसे दिनचर्या बढ़ रही है, गर्मी का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगी, वर्तमान में 26 है। यदि दिन के लिए जारी पूर्वानुमान पर गौर करें तो आज का दिन सबसे गर्म दिन साबित हो सकता है। बताद की बीते शुक्रवार की देर साम आंधी और बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे थे। जिससे लोगो को काफी नुकसान भी हुआ है। कई जगह वज्रपात भी गिरे है। कई लोगो का आशियाना गिरकर ध्वस्त हो चुका है। इस तरह का मौसम किसानों की चिंता को बढ़ाने वाला है। उन्हें फसल कटाई में परेशानी हो रही है।



Comment here