Breaking News

मुजफ्फरपुर में जदयू नेता के चाचा की हा’दसे में मौ’त, तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दो को मा’री ट’क्कर

सदर थाना क्षेत्र के पताही लहलादपुर में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार हार्डवेयर दुकानदार और एक प्लम्बर को जबरदस्त ट’क्कर मा’र दी। इसमें हार्डवेयर दुकानदार की दर्दनाक मौ’त हो गई। जबकि, दूसरे की स्थिति गंभीर है। मृ’तक जदयू नेता फौजी विमल कुमार के चाचा थे

मृतक की पहचान हार्डवेयर दुकानदार शिवेंद्र ओझा के रूप में की गई। वहीं, घायल प्लम्बर मिस्त्री गोपाल कुमार है। सड़क हादसे के बाद लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया। इधर, सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पर गश्ती टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

वहीं, मृतक का भतिजा फौजी विमल कुमार ने बताया कि शिवेंद्र ओझा बाइक से अपनी दुकान पर जा रहे थे। उनके साथ करजा थाना के रसूलपुर निवासी प्लम्बर गोपाल कुमार साथ में था। उनके पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन आ रही थी। इसी बीच उसने दोनो को ठोकर मार दिया। इसके बाद वह वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरे का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे है। एक बेटा व एक बेटी है। घटना के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.