Breaking News

8 जिलों में बारिश के आसार, इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट; जानें कहां कितना चढ़ा पारा

उत्तर बिहार में आंधी पानी की घटना के बाद राज्य भर में पुरवा और दक्षिण पुरवा का प्रवाह बढ़ा है जिससे दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि उत्तर बिहार में मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। राज्य के आठ जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार 22 अप्रैल को भी बने रहेंगे।

राज्य के अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई और नवादा के लिये मौसम विभाग ने गरज तड़क के साथ आंशिक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट है। इधर दक्षिण बिहार के औरंगाबाद और रोहतास में अधिकतम तापमान 40 के पार बना हुआ है। गुरुवार को रोहतास राज्य भर में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं औरंगाबाद में 41.7 और सारण में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में दक्षिण बिहार के अधिकतर शहरों के तापमान में आंशिक कमी आई है जबकि उत्तर बिहार के जिलों में मौसम मे सुधार के बाद पारा चढ़ा है। राज्यभर में 42.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रोहतास रहा जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 30.8 कटिहार में दर्ज किया गया। बक्सर में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कहां कितना चढ़ा पारा

गुरुवार को पूर्वी चंपारण में 1.5 डिग्री के साथ 34 डिग्री, पश्चिमी चंपारण में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.5 डिग्री, सीतामढ़ी में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.3 डिग्री, सुपौल में 1.4 डिग्री की बढोतरी के साथ 32.6 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री, कटिहार में 1.3 डिग्री के साथ 30.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.8 डिग्री के साथ 32.8 डिग्री, सहरसा में 1.2 डिग्री के साथ 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। वाल्मीकीनगर में आंशिक बारिश हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.