Breaking News

अमित शाह को तेजप्रताप ने दिया इफ्तार पार्टी में आने का न्यौता

बिहार के सियासी गलियारे में अभी इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी समेत कई मंत्रियों व नेताओं ने पिछले दिनों इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था.

अब इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इफ्तार पार्टी दे रही हैं. लेकिन सबसे रोचक बात तो यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इसमें शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया है. यह न्यौता पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने दिया है. उन्होंने ट्वीट कर अमित शाह का स्वागत भी किया है.

तेजप्रातप यादव ने ट्वीट कर कहा है, ‘रमजान के मुबारक मौके पर माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का पाटलिपुत्र की पावन धरती पर 10 सर्कुलर रोड पर आयोजित दावते इफ्तार में हार्दिक स्वागत है. तुम राम कहो, वो रहीम कहें, दोनों की ग़रज़ अल्लाह से है. तुम दीन कहो, वो धर्म कहें, मंशा तो उसी की राह से है.’

Comments (1)

  1. दोनो की गरज अल्लाह कैसे है?
    Muzaffarpur news bataiye

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.