Breaking News

वैशाली में दहेज को लेकर महिला की हत्या:पुलिस ने चंवर से शव किया बरामद, 6 माह पूर्व हुई थी शादी

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कनकटा चौक से ताजपुर जाने वाली मुख्य मार्ग के पानापुर सड़क किनारे चंवर में आज सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना मिलते ही पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।

6 माह पूर्व हुई थी महिला की शादी

मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव निवासी अमोद सिंह की पत्नी 22 वर्षीय साधना देवी की शादी की 06 माह हुई है। मृतिका महिला के परिजनों के मुताबिक बीते मंगलवार की शाम से महिला लापता थी ससुराल के सभी लोग फरार थे। महिला के पिता समेत अन्य लोग काफी खोजबीन किया। लेकिन नहीं मिल सकी आज सुबह महिला का पानापुर गांव के चंवर में शव पाया गया। परिजन पहुंचे और शव की पहचान किया उसके बाद रोने बिलखने लगें।

मृतिका महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज को लेकर महिला को मारपीट कर हत्या कर दिया और चंवर में फेंक दिया। परिजनों ने महुआ थाना में ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजनों के मुताबिक शादी की 06 माह भी अभी नही हुआ है और इसी बीच हत्या कर दिया।मृतिका का नैहर राजापाकर थाना क्षेत्र के नीरपुर बरियारपुर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.