बिहार का मौसम 24 घंटे में बदल गया। रात को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, पूर्व और पश्चिम चंपारण में बारिश के साथ तेज आंधी चली है। इन जिलों में ओले भी गिरे। आंधी में पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो भी हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। कई जगहों पर पेड़ गिरने बिजली तारों पर गिरने और खंबे उखड़ जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। खेतों में गेहूं की फसल भीग गई। आंधी और बारिश की वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आई है।
सीतामढ़ी में मंगलवार रात जमकर आंधी के साथ बारिश हुई। जिले के रीगा में दीवार गिरने से बुजुर्ग और सुरसंड में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।नानपुर के गौड़ी वार्ड नं 14 में पेड़ गिरने से दो भैंस की मौत हो गई। इसके आलावा जिले विभिन्न प्रखंडों में खपरैल और झोपड़ी का छत गिर गया। आम-लीची व गेंहू को काफी नुकसान पहुंचा है। पोल व तार गिरने से रीगा, डुमरा, बैरगनिया, परसौनी, बेलसंड, नानपुर समेत अन्य जगहों पर बिजली सेवा बाधित हो गई है। इसको लेकर मरम्मत करने के विद्युत कर्मी जुटे हुए हैं।
मोतिहारी में ओले भी गिरे, आंधी से तबाही, एक बच्ची की मौत
मोतिहारी में मंगलवार की रात अंधी तूफान ने जम कर तबाही मचाया है। तेज आंधी और पानी के साथ ओलावृष्टि हुई, जिसके कारण दो दर्जन के अधिक कच्चे घर टूट गए। पकड़ीदयाल डुमरबाना वार्ड नंबर 9 बांध पर भट टोली में फिरोज मिया का घर तेज आंधी के कारण विशाल पेड़ गिर गया, जिसमे दबने से फिरोज के आठ वर्षीय बेटी गुलशन खातून की मौत हो गई।
15 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
राज्य में पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है। इसकी रफ्तार 15 किलो मीटर प्रति घंटे की है। एक च्रकवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस पास के इलाकों में बना और दूसरा झारखंड और उसके आस पास के क्षेत्र में बन गया। इस कारण से राज्य में 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। उत्तर पूर्व के सुपौल, अरररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में गरज के साथ बारिश हुई। पटना में भी तेज हवाएं चली। बाकी क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। राज्य के दक्षिण पश्चिम भागों को छोड़कर अन्य सभी हिस्सों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी का पूर्वानुमान है।

पटना में आज सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली।
अचानक मौसम बदलने से सेहत को खतरा
पटना के डॉ राणा एसपी सिंह का कहना है कि मौसम जब भी अचानक से बदलाता है, सेहत के लिए खतरा बन जाता है। बिहार में पिछले 24 घंटे में मौसम से यह खतरा देखा जा रहा है। ऐसे मौसम में पेट की बीमारियों के साथ हृदय व शुगर के रोगियों को समस्या होती है। किडनी और लीवर के मरीजों के लिए भी यह मौसम ठीक नहीं है। बच्चों से लेकर बीमार और वृद्ध को इस मौसम में काफी सावधानी से रखना होता है। मौसम में ठंडा और गर्म का प्रभाव बीमार करने वाला होता है। इस मौसम में धूप और बरसात के बाद गर्म हवा से बचाना जरूरी है।
दिन में धूप से नहीं होगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक दिन के धूप से राहत नहीं होगी। पटना में मंगलवार की रात तेज हवा चली लेकिन बुधवार को सुबह धूप काफी तेज हो गई। तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पटना में सुबह से कड़ी धूप के कारण लोगों को समस्या हो रही है। धूप के कारण बढ़ी परेशानी के कारण बीमारी का खतरा है। मौसम विभाग ने तापमान में कमी का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कड़ी धूप और अचानक से नमी के कारण समस्या हो रही है। ऐसे मौसम में विशेष रुप से अलर्ट रहने को कहा गया है।



Leave a Reply