बेतिया वर्ष 2020 में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने पर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण घर वापस लौटे कामगारों के लिए, कामगारों के द्वारा जिला प्रशासन की सहायता से जिले में प्रारम्भ किये गए स्टार्टअप जोन चनपटिया के कारण सफलता की कहानी में एक और अध्याय जुड़ेगा।
जिला औधौगिक नवप्रवर्तन योजना के तहत स्टार्टअप जोन, चनपटिया के अभिनव प्रयोग के लिए सिविल सर्विस दिवस 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया डीएम कुंदन कुमार को इनोवेशन क्षेत्र में प्रधानमंत्री पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित करोंगे।
पुरस्कार लेने के लिए डीएम सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।डीएम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं उद्यम स्थापित करने वाले कामगारों व श्रमिकों, जो श्रमिक से मालिक बन गए उनको शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान जिले की जनता के लिए है। ख़ासकर स्टार्टअप जोन चनपटिया के उन उद्यमियों को समर्पित है, जिन्होंने कोरोना जैसी विपत्ति में भी अपने जिले के विकास के लिए एकजुटता व प्रतिबद्धता दिखाई, जिसके कारण स्टार्टअप जोन, चनपटिया की स्थापना हो पाई। इस पुरस्कार ने ना केवल जिले का मान बढ़ाया है बल्कि राज्य का भी मान पूरे देश में बढ़ाया है।
प्राइम मिनिस्टर्स पुरस्कार के लिए हुआ है डीएम का चयन
चनपटिया स्टार्टअप जोन की सफलता को राज्य सहित केंद्र स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है। इसी कड़ी में सिविल सर्विसेज दिवस 21 अप्रैल को देश के सबसे प्रतिष्ठित व महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड, 2021 के तहत इनोवेशन कोटि में पुरस्कार के लिए जिलाधिकारी कुंदन कुमार का चयन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिविल सर्विस डे के दिन डीएम को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्टार्टअप जोन के लिए 20 लाख रुपये का अवार्ड मनी भी मिलेगा।



Leave a Reply