Breaking News

बगहा में विद्युत सामग्री की चोरी करने वाला गिरफ्तार

बगहा में एक चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ। चोरी करने वाले गिरोह विद्युत कर्मी बनकर विद्युत से जुड़े उपकरणों की चोरी करते थे। इन चोरों ने इंडो-नेपाल सीमा पर 11 kv XLPE केबल तार की चोरी कर ली। लेकिन जांच के क्रम में उल्टे सीधे जवाब में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चोरों की संख्या 4 बताई जा रही है। पहले तो अपने आप को विद्युत कर्मी बता रहे थे। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद इस गिरोह के करनामे एक एक कर बाहर आने लगे।

विभाग के मुताबिक ट्रक पर 1 करोड़ो रुपये का विद्युत केबल चोरी कर ले जाया जा रहा था। दरअसल रात्रि गश्ती के दौरान करीब 9:30 में ये ट्रक लेकर बगहा जाने वाले थे तभी पुलिस को शक हो गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। जैसे ही ट्रक चालक की गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ किया तो उसने सारा राज उगल दिया। ट्रक चालक ने बताया कि वे लोग ट्रक के साथ साथ क्रेन यानी हाइड्रा लेकर चलते हैं और जहाँ कहीं भी केबल दिखता है उसे क्रेन की सहायता से उठाकर ट्रक पर लाद लेते हैं।

इस बात की जानकारी होते हीं हाइड्रा को भी जब्त कर लिया गया जो कि ट्रक से दो किमी की दूरी पर खड़ा था। इस हाइड्रा पर तीन लोग बैठे हुए थे उनकी भी गिरफ्तारी हो गई। सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बगहा को दी गई। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद बताया कि अब तक करोड़ो रूपये के केबल की चोरी हो चुकी है। जिसकी बात इस गिरोह के लोगों ने भी स्वीकार की है। सहायक कनीय अभियंता ने बताया कि ये लोग सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इन पर सरकारी सामग्रियों की चोरी, सरकारी काम मे बाधा समेत अन्य मामले दर्ज किए गए हैं। इस गिरोह में नालंदा, मोतिहारी और रक्सौल के लोग जुड़े हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.