Breaking News

बोचहां में BJP की हार पर बोले नीतीश कुमार, जानें…

बोचहां उपचुनाव परिणाम में बीजेपी को मिली हार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, जिसको वोट दे, उसमें हम क्या प्रतिक्रिया दें. बोचहां उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर पासवान ने अपने निकटतम प्रत्याशी बीजेपी उम्मीदवार बेबी देवी को 36652 मतों से हराया. राजद को कुल 83562 मत मिले. वहीं बीजेपी प्रत्याशी को 45909 मत मिले हैं. वीआईपी पार्टी के खाते में 29279 मत पड़े हैं.

सीएम नीतीश ने कहा कि कोरोना तो एक जगह है, इस बार गर्मी भी बहुत ज्यादा है, इसलिए बाकी बीमारियों का भी खतरा है. लोगों को अवेयर किया जा रहा है और AES को लेकर पूरी तैयारी की गई है.

वहीं राज्य में देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के नए मामले आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बढ़ते कोरोना पर कहा कि बिहार सरकार बड़े पैमाने पर कोरोना जांच कराने का काम कर रही है. देश में जितनी जांच हो रही है उससे ज्यादा जांच बिहार में हो रही है. बिहार सरकार इस विषय पर काफी गंभीर है.  उन्होंने कहा कि हम लोग इसे लेकर अलर्ट हैं.

बता दें कि देश में एक दिन में कोरोना के 1150 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस बीमारी से पीड़ित चार और लोगों की मौत हो गयी. देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,42,097 पर पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, चार और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,751 पर पहुंच गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.