वैशाली में सिंगर कुमार शानू के प्रोग्राम में कुर्सियां फेंकी गईं। शानू शनिवार को तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव के समापन के मौके पर आए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान कुमार शानू कुछ देर के लिए ब्रेक पर चले गए। इसके बाद दर्शक आक्रोशित हो गए और कुर्सियां तोड़ने लगे। मौके पर हंगामा मच गया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। इधर, कार्यक्रम खत्म होने पर कुमार शानू भीषण जाम में फंस गए। उनके साथ स्कॉर्ट में चल रहे सुरक्षा बल, निजी सुरक्षा गार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें जाम से निकाल कर आगे के लिए रवाना किया।
तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का तीसरा एवं अंतिम दिन की शाम प्ले बैंक सिंगर कुमार शानू के नाम रहा। पार्श्व गायक कुमार शानू का कार्यक्रम देखने के लिए पूरे दर्शक दीर्घा से लेकर मंच से काफी दूर तक दर्शकों उमड़ी हुई थी। मंच पर कुमार शानू के आते ही दर्शकों ने उनका अपनी तालियां से भरपूर स्वागत किया। वहीं पार्श्व गायक कुमान शानू ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। मंच आते ही कुमार शानू ने कहा कि वैशाली आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां के लोग काफी अच्छे है। उन्होंने कहा कि ये बड़े गौरव की बात है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकंर भगवान महावीर की जन्मभूमि एवं लोकतंत्री की जननी वैशाली की धरती है।

कुमार शानू के कार्यक्रम में दर्शकों ने कुर्सियां तोड़ दी।
मंच से उतरकर डीएम एवं एसपी के साथ गाए गीत
कार्यक्रम के दौरान पार्श्व गायक कुमार शानू मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में बैठे डीएम उदिता सिंह एवं एसपी मनीष के साथ भी कई गीत गाए। इस दृश्य का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। जब कुमार शानू डीएम एवं एसपी के साथ पंडाल में गीत की प्रस्तुति कर रहे थे तो पंडाल में बैठे दर्शक इस दृश्य को अपने अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।

कार्यक्रम में हंगामे के बाद मची अफरातफरी।
आशिकी के गाने से की कार्यक्रम की शुरुआत
वैशाली महोत्सव के मंच पर आने के बाद पार्श्व गायक कुमार शानू ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म आशिकी के गीत “सांसों की जरूरत है जैसे जिंदगी के लिए, बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए’ से की। इसके बाद उन्होंने “ये काली काली आंखें, ये गोरे गोरे गाल, ये तीखी तीखी नजरें ये हिरणी जैसी चाल’ गीत की प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कुमार शानू ने जैसे ही वो लड़की आंखें मारे गीत की प्रस्तुति की दर्शक दीर्घा में बैठे युवा अपनी जगह से उठकर नाचने लगे। हालांकि कुमार शानू का कार्यक्रम के दौरान ब्रेक पर जाना दर्शकों को नगवार गुजरा और कुछ देर के लिए हंगामा शुरू कर दिया।



Leave a Reply