शहर के सबसे व्यस्त अघोरिया बाजार चौराहे पर स्मार्ट सिटी के तहत जंक्शन इंप्रूवमेंट का काम शुरू कर दिया गया है। जंक्शन इंप्रूवमेंट में चौराहे का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग बनाने व रोड मार्किंग का काम होगा। चौराहे के चारों तरफ 115-115 फीट में डेवलपमेंट करना है। इससे ट्रैफिक को राहत मिलेगी। अघोरिया बाजार चौराहे पर काम शुरू करने के साथ अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है
जगह कम होने से अघोरिया बाजार चौराहे पर ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव है। चौराहे के चारों ओर दिशाओं में रामदयालु रोड, पेट्रोल पंप, आमगोला रोड व कब्रिस्तान की ओर 35-35 मीटर में डेवलपमेंट करना है। जंक्शन इंप्रूवमेंट के तहत चारों तरफ पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। नए सिरे से नाले का निर्माण नहीं होगा। पहले से जो नाला बना हुआ है, उसको दुरुस्त करते हुए स्लैब की ढलाई की जाएगी।
जंक्शन इंप्रूवमेंट के तहत ये कार्य होंगे
- चयनित चौराहों पर 35-35 मीटर में चारों तरफ सड़क व नाला दुरुस्त करना {चारों तरफ जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण व रोड मार्किंग {जगह-जगह स्टील का डस्टबिन रखना {सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाना {चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य।
5.17 करोड़ रुपए होंगे खर्च : शहर के 6 चौराहों पर तीन माह में पूरा होना है जंक्शन इंप्रूवमेंट का काम
शहर के अघोरिया बाजार चौराहे के अलावा हाथी चौक, मिठनपुरा चौक, कल्याणी चौक, हरिसभा चौक व कल्याणी चौक का सौंदर्यीकरण जंक्शन इंप्रूवमेंट के तहत होना है। 5 करोड़ 17 लाख की लागत से यह काम तीन माह के अंदर पूरा करना है। लेकिन ग्राउंड पर स्थिति कुछ अलग है। हाथी चौक पर पिछले तीन माह से काम चल रहा है। अब तक नाला का भी काम पूरा नहीं हो सका है। यही इसी तरह की स्थिति मिठनपुरा चौक व कलमबाग चौक की बनी हुई है। स्मार्ट सिटी अधिकारी का कहना है कि हाथी चौक, अघोरिया बाजार चौक, मिठनपुरा चौक व कलमबाग चौक पर बरसात के पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।
हाथी चौक पर लगेगी हाई मास्क लाइट
हाथी चौक पर जंक्शन इंप्रूवमेंट के तहत हाई मास्क लाइट लगेगी। जबकि मिठनपुरा चौक पर फाउंटेन बनेगा। यहां ज्यादा जगह है। जबकि अघोरिया बाजार चौराहे पर सबसे कम। इसी वजह से मिठनपुरा चौराहे पर फाउंटेन बनाने का प्रस्ताव है। इन सभी चौराहे पर स्टील का डस्टबिन भी रखा जाएगा।



Leave a Reply