
मंगल पांडेय कहते हैं, ‘पागल है क्या? काहे ऐसे लोगों को खड़ा करते हैं आपलोग, जो मंत्री को नहीं पहचानता हो। प्रभारी मंत्री को रो’क रहा है। इसको स’स्पेंड करवाइए।’बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान समते राज्य सरकार के कई मंत्री भी पहुंचे थे। इस कारण वहां पर सुरक्षा कड़ी थी। जिस पुलिस वाले पर मंत्री मंगल पांडे भड़कते हुए दिख रहे हैं, उसे समारोह में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए तै’नात किया गया था। मंगल पांडे भी सीवान जिले के ही रहने वाले हैं। अपने जिले की पुलिस पर इस कदर भड़’कते हुए देख वहां मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए।मंगल पांडे 2013-17 तक बिहार बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं और इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के प्रभारी भी हैं।




Leave a Reply