Breaking News

बिहार में बर्ड फ्लू की पुष्टि, संक्र’मित मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख को मा’रने का काम शुरू

सुपौल में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। सदर थाना के छपकाही गांव के कुछ वार्डों से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने गुरुवार को गांव से 1 किमी की परिधि के मुर्गे मुर्गियों को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, 9 किमी परिधि के क्षेत्र की जांच भी शुरू कर दी गई है।

दरअसल, बीते 2 सप्ताह पहले छपकाही गांव के वार्ड 1 से लेकर 11 तक में कुछ मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख की अचानक मौत होने लगी थी। लोगों ने इस दौरान कई कौओं को भी मरा पाया था। इसके बाद पशुपालन की टीम ने गांव जाकर जांच की। पटना से आई टीम ने सभी संक्रमित पक्षियों का सैंपल लिया गया। इनकी जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

सावधानी से मरे पक्षियों को गड्‌ढे में दफन किया गया।

सावधानी से मरे पक्षियों को गड्‌ढे में दफन किया गया।

निदेशक पशुपालन पटना के आदेश के बाद गुरुवार को DM कौशल कुमार और SP डी अमर्केश के संयुक्त आदेश के बाद रीपेड रेसपांस टीम का गठन कर पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। वही छपकाही गांव को केंद्र मानते हुए 1 किमी परिधि के सभी गांवों के मुर्गे-मूर्गियों की किलिंग के लिए पशुपालन विभाग ने 4 टीम का गठन किया है। इस बाबत जिला पशुपालन पदाधिकारी राम शंकर झा ने बताया कि सभी पक्षी पालकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.