Breaking News

सीतामढ़ी में 644 करोड़ से बने पावरग्रिड का उद्घाटन, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा – बिजली के लिए बिहार को 22 हजार करोड़ दिए

सीतामढ़ी में 644 करोड़ की लागत से परमानंदपुर गांव में स्थापित सुपर पावर ग्रिड आज यानी गुरुवार से चालू हो गया है। जिसका उद्घाटन आज डुमरा हवाई अड्डा मैदान से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने किया। सीतामढ़ी के इस ग्रिड की क्षमता 400/220/132 केवी है। उर्जा प्रवाह के दृष्टिकोण से यह काफी महत्वपूर्ण है। 36 एकड़ जमीन में बने इस विद्युत उपकेंद्र की ट्रांसफॉरमेशन क्षमता 1400 एमवीए तक है। यह उपकेंद्र 400/220/132 केवी मोतिहारी एवं दरभंगा उपकेंद्र से जुड़ा है। जिससे सीतामढ़ी जिले के अलावा उत्तर बिहार के लिए 400 केवी अंतरराज्यीय प्रणाली का एक अतिरिक्त स्रोत प्रदान कर नेशनल ग्रिड के साथ राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान कर रहा है।

उक्त उद्घाटन समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के साथ बिहार के ऊर्जा योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार के प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग संजीव हंस, पावर ग्रिड काॅरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के श्रीकांत, स्थानीय सांसद, बिहार विधान परिषद में जनता दल यूनाइटेड के उपनेता विधान पार्षद देवेश ठाकुर, नवनिर्वाचित विधान पार्षद रेखा कुमारी सीतामढ़ी विधायक, डीएम सुनील कुमार यादव, एसपी हर किशोर राय के साथ अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 30 माह पूर्व इसकी आधारशिला रखी गई थी। उस समय ही केंद्रीय मंत्री के द्वारा कहा गया था कि बहुत जल्द ही इस ग्रिड से उत्तर बिहार को बिजली आपूर्ति मिलेगी। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले की अपेक्षा उत्तर बिहार में बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अपनी सरकार की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले बिहार में मात्र 2 ग्रिड था और आज के डेट में 14 पावर ग्रिड है। इसका फलस्वरूप यह है कि कहीं भी बिजली की व्यवस्था अब सही है। पिछले 5 वर्षों में पूरे बिहार के लिए 22 हजार करोड रुपए की योजना का स्वीकृत किए हैं। इनके द्वारा पूरे देश में पिछले 5 वर्षों में करीब 2 लाख 5000 करोड़ की योजना स्वीकृत की। जिसका 10% पूरे बिहार में खर्च किया गया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.