Breaking News

चलती क्लास के पिछले बेंच पर बैठें DM, अनजान शख्स को देख टीचर ने पूछा- कौन हो? फिर जानें क्या हुआ…

कटिहार के DM उदयन मिश्रा बुधवार को निरीक्षण के लिए एक सरकारी स्कूल पहुंचे। अचानक एक चल रही क्लास में जिलाधिकारी पीछे की बेंच पर बैठ गए। इससे बेखबर उस क्लास में पढ़ा रहे टीचर की नजर कुछ देर बाद ब्लैकबोर्ड से हटके पीछे बैठे अनजान शख्स पर पड़ी। टीचर ने उनका परिचय पूछा। परिचय बताने के बाद टीचर चौंक गए।

पूरा मामला जिले के कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर हाई स्कूल का है। बुधवार की दोपहर DM उदयन मिश्रा सरकारी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता जांच के लिए पहुंचे थे। जहां एक क्लास चल रही थी। बच्चे पढ़ रहे थे। शिक्षक क्या पढ़ा रहे हैं ये देखने के लिए डीएम पीछे के दरवाजे से बेंच पर बैठ गए। करीब दो मिनट के बाद क्लास टीचर की नजर उन पर गई।

मध्याह्न भोजन के लिए बने खाने को टेस्ट करते डीएम उदयन मिश्र।

मध्याह्न भोजन के लिए बने खाने को टेस्ट करते डीएम उदयन मिश्र।

डीएम ने अपना परिचय बताया। साथ ही उन्हें बच्चों की बेहतर पढ़ाई के टिप्स दिए। साथ ही बिना स्कूल ड्रेस में बैठे छात्रों के बारे में पूछा कि बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में क्यों नहीं आए? इसके बाद उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना का जायजा लिया। मध्याह्न भोजन के लिए बने खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए खुद उसे टेस्ट किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा भोजन सामग्री के रखरखाव एवं साफ सफाई में कमी देखते हुए प्रबंधन को फटकार भी लगाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.