आज यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे (Valentine Day) है, यानी प्यार के इजहार का दिन. इस दिन जहां प्रेमी और प्रेमिका (Lovers) एक-दूसरे के साथ जीने-म’रने की कसमें खा रहे हैं. वहीं राजधानी पटना (Patna) के बेली रोड पर बीच सड़क उस वक्त त’माशा खड़ा हो गया जब शादीशुदा शख्स को उसकी पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक से जाते हुए रंगे हाथ प’कड़ लिया. फिर क्या था, पति-पत्नी के बीच सड़क पर ही तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई. देखते ही देखते बात बढ़ गई. एक तरफ प्रेमिका तो दूसरी तरफ पत्नी. बे’चारे पति की हा’लत पतली हो गई. सड़क पर हंगा’मा बढ़ता देख मौके पर मौ’जूद ट्रैफिक पुलिस के दारोगा वहां पहुंच गये और बु’री तरह झ’गड़ रहे पति और पत्नी को अलग किया.


पत्नी ने पुलिस के सामने ही पति पर कई गंभीर आरोप लगाये. पत्नी का आ’रोप है कि तीन साल पहले दोनोंं के परिवारवालों की राजी-खुशी से धूमधाम से उनकी शादी हुई थी. उनके दो बच्चे हैं, लेकिन शादी के तीन साल बाद पति पर प्यार का ऐसा भू’त सवार हुआ कि वो सब कुछ भुला बैठा.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वेलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर पति प्यार जताने ईको पार्क जा रहा था. ट्रैफिक पुलिस की सूचना पर जब मौके पर महिला थाने की पुलिस पहुची तब पति की बोलती बंद हो गई.वहीं उसकी कथित प्रेमिका भी इस ‘दौरान पुलिस के सवालों का कोई जवाब नहीं दे पाई. पुलिस पति-पत्नी और उसकी प्रेमिका को लेकर थाने पहुंच गई. पुलिस फिलहाल तीनों से पूछताछ कर रही है. महिला थाना पुलिस का कहना है कि पत्नी की लिखित शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी. पहले दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई जायेगी. अगर दोनों पति-पत्नी आपस में सुलह-समझौता कर लेते हैं तो ठीक है, नहीं तो पति के खि’लाफ केस द’र्ज कर न्यायसंगत धाराओं में कानूनी का’र्रवाई की जायेगी.




Leave a Reply