जेल से MLC चुनाव में बड़ी गोटी सेट करने वाले RJD विधायक अनंत सिंह पर अब सरकार का शिकंजा कस रहा है। पटना के बेउर जेल से अब उन्हें भागलपुर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। मोकामा के बाहुबली के नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रशासन पूरी जोर लगाए है। जेल में मोबाइल मिलने के बाद कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। अब उन्हें ही दूसरी जेल भेजने की तैयारी है।n
केंद्रीय कारागार बेउर में मिला था मोबाइल
अनंत सिंह पटना के आदर्श केंद्रीय कारागार बेउर में बंद थे। MLC चुनाव के दौरान वह फिर चर्चा में आ गए। जेल की जांच के दौरान उसके पास से मोबाइल बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो बाहुबली की जेल शिफ्टिंग अब अंतिम चरण में है। अनंत सिंह के साथ 7 अन्य कैदियों को भी जेल से शिफ्ट किया जाएगा।
DM की छापेमारी में हुआ था खुलासा
MLC चुनाव के दौरान डीएम पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अफसरों के साथ बेउर जेल में छापा मारा था। इस छापेमारी में जेल के डिवीजन वार्ड में बंद मोकामा के बाहुबली के वार्ड मोबाइल बरामद किया गया था। फोन बैग में छिपाकर रखा गया था। वहीं, दो सेवादार की जगह उनके लिए 9 सेवादारों की तैनाती की गई थी। इस खुलासे के बाद कार्रवाई करने के साथ अनंत सिंह को हटाने की पूरी तैयारी शुरु हो गई। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन ने यह तय कर लिया है कि अब उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए जेल से शिफ्टिंग की जाएगी।
मोबाइल का निकाला जा रहा CDR
अनंत सिंह के वार्ड से मिले मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है। इससे पता चल जाएगा कि अनंत सिंह किससे बात कर रहे थे। पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से शिकंजा कसने को लेकर तैयार है। उनके जेल में रहने के बाद भी ऐसी चर्चा रही थी कि उन्होंने MLC चुनाव में बड़ा खेल किया और MLC को जितवाया। ऐसे में मोबाइल का सीडीआर निकालकर पुलिस पूरी पड़ताल करने में लगी है। सीडीआर के बाद बाहुबली से भी पूछताछ की जा सकती है।



Leave a Reply