Breaking News

बेटी की खोज में 46 दिन से भटक रहा पिता, जानें पूरा मामला..

सुपौल के कर्णपुर गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में वरीय अधिकारियों के पत्र के बावजूद सदर पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही। सदर थाना से महज 8 किमी दूरी अवस्थित आरोपियों के घर तक पुलिस डेढ़ महीने में नहीं जा पाई। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता रोजाना थाने में हाजरी लगाता दिखता है। लेकिन सदर पुलिस को वरीय अधिकारियों के पत्र का कोई खौफ नहीं है। लिहाजा पीड़ित पिता भटक रहे है।

दरअसल 25 फरवरी को नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक उठा ले गया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद पीड़ित पिता ने सदर थाना में नामजद लोगो के खिलाफ थाने में आवेदन दिया।

थाने में उनका केस तो दर्ज हो गया लेकिन सदर पुलिस 8 किमी दूरी पर जाकर कर्णपुर गांव से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। सभी आरोपी खुलेआम घूमते है और इनकी नाबालिग बेटी का आज तक कोई सुराग नही मिला।वही इस मामले को लेकर पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.