Breaking News

इस जिलें में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा टैक्सटाइल पार्क, चिन्हित किया गया 17 एकड़ जमीन, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

बगहा में प्रशासन के तरफ से बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसके लिए बिहार यूपी सीमा पर स्थित रतवाल में 1700 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बिहार का सबसे बड़ा टैक्सटाइल पार्क होगा। माना जा रहा है कि इस टेक्सटाइल पार्क के शुरू होने से बड़े संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

डीएम कुंदन कुमार के दिशा निर्देश पर इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए एसडीएम दीपक मिश्रा ने भी काम के क्रियान्वयन में तेजी लाई है। इसी के मद्देनजर उन्होंने डीसीएलआर व जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ सोमवार को स्थल निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए यह एक ऐतिहासिक शुरुआत होगी।

समस्याओं से निजात के लिए तैयार किए गए प्लान

टैक्सटाइल पार्क बनने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसे देखते हुए पहले ही एक्सपोर्टो की टीम स्थल का लगातार निरीक्षण कर रही है। चिन्हित स्थलों पर बरसात के मौसम में भारी जलजमाव हो जाता है। इसी जलजमाव का निदान निकालने के लिए एसडीएम ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल पर ही मीटिंग किया और कई दिशा निर्देश भी दिया। जलजमाव के स्थिति से निपटने के लिए आगे की दिशा में कार्य किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.