नालंदा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में घूमने के इरादे से और भीड़ भाड़ से बचने के लिए पर्यटक ऑनलाइन वेबसाइट का सहारा लेते हैं। जिसका फायदा साइबर ठगों ने उठाया। साइबर ठग के द्वारा बनाए गए फर्जी साइट का शिकार पटेल पार्थ नामक पर्यटक हुआ। जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ
जू सफारी के डायरेक्टर हेमंत पटेल ने बताया कि उन्हें मेल पर पटेल पार्थ नामक व्यक्ति के द्वारा सोमवार को यह बताया गया कि उन्होंने Rajgirzoosafari.com पर टिकट बुक की किया था। जिसके बाद पेमेंट भी किया गया। घंटों बीत जाने के बाद भी जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित के द्वारा मेल के जरिए सूचना दी गई।
राजगीर जु सफारी का अभी तक कोई भी ऑफिशियल वेबसाइट नहीं बनाया गया, जिससे ऑनलाइन टिकट लिया जा सके। फिलहाल यहां ऑफलाइन काउंटर से ही टिकट पर्यटकों के लिए उपलब्ध है और कितने पर्यटक ठगी का शिकार हुए हैं इसका पता लगाया जा रहा।
इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि आवेदन मिलने के उपरांत फर्जी वेबसाइट को बंद करा दिया गया है। फर्जीवाड़ा करने वाले साइबर ठगों की पहचान के लिए पुलिस जुट गई है पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही।



Leave a Reply