जैसे-जसे गर्मी बढ़ रही है जंगली जानवर टाइगर रिजर्व से निकलकर जलस्रोत ढूंढने के लिए रिहायशी इलाका के तरफ पहुंच रहे हैं। अभी जंगल के कई जलस्रोत सूख गए हैं। जल की तलाश में जंगली जानवर लगातार भटक जा रहे हैं। पुलिस जिला के बगहा दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार के दोपहर झंकौल में एक हिरण को भटकते हुए देखकर ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया।
ग्रामीणों ने बताया कि हिरण जंगल से भटककर गांव में इधर-उधर भाग रहा था। वहीं हिरण के पीछे बच्चे भाग रहे थे। जैसे ही लोगों की नजर हिरण पर पहुंची लोग हिरण को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हिरण को पकड़कर पानी पिलाया गया। सूचना पर स्थानीय वन विभाग के कर्मी पहुंच कर हिरण को अपने कब्जे में लिया। स्थानीय सरपंच पति राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि कुछ लड़कों के द्वारा हिरण के साथ खेलते कूदते देखा गया।
इसके बाद तुरंत हिरण का रेस्क्यू कर लिया गया। उसको पानी पिलाया गया । हिरण प्यासा था और सहमा हुआ भी था। वहीं, बगहा वनक्षेत्राधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि नरवल बरवल के ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर तुरंत वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया। जिनके द्वारा हिरण का मेडिकल जांच करके सुरक्षित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया।



Leave a Reply