पटना. नालंदा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘जनसभा’ के पास बम फेंके जाने की खबर है. इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
एक खबर यह भी आ रही है कि यह कोई बम फेंकने की घटना नहीं थी, बल्कि एक युवक ने पटाखा छोड़ा था. रिपोर्टर के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा के हाई स्कूल सिलाव के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां मंच के पीछे एक युवक ने पटाखा छोड़ दिया. पुलिस ने युवक को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है.



Leave a Reply