Breaking News

मुजफ्फरपुर : पुलिस ने 40 लाख के लूट की सबमर्सिबल के साथ तीन को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर पुलिस ने लूट की सबमर्सिबल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है जब्त सबमर्सिबल की कीमत करीब 40 लाख रुपए है। वही गिरफ्तार शातिरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने उक्त सबमर्सिबल पंप मोतिहारी के छतौनी थाना के बरियारपुर स्थित गोदाम से बरामद किया है।/

पुलिस को आशंका है कि उक्त सबमर्सिबल दूसरे राज्य से लूटे गये होंगे। जिसे मुजफ्फरपुर में बेचने के लिए शातिरों का गिरोह पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन पर 30 पंपसेट लेकर दो शातिर मुजफ्फरपुर के जवाहरलाल रोड स्थित हार्डवेयर दुकान पर आए थे। इसकी जानकारी नगर पुलिस को हुई थी। पुलिस ने पंप सेट जब्त करते हुए दोनों को दबोच लिया था।इसके बाद दोनों को थाने लाया गया। जहां दोनो से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मोतिहारी स्थित गोदाम से माल उठाकर मुजफ्फरपुर बेचने आए थे। जिसके बाद वहां भी छापेमारी की गई।

मौके से गोदाम के पहरेदारी कर रहे एक अन्य शातिर को भी पकड़ा गया। हालांकि, गोदाम मालिक पकड़ में नही आ सका। इधर, पूछताछ में शातिरों ने पुलिस से कहा कि पंप कहां से लूटी गई, इसकी जानकारी बरियारपुर के गोदाम मालिक को होगी। हालांकि, गोदाम मालिक फरार हो गया। उधर, मामले में एसएसपी व नगर डीएसपी ने गिरफ्तार तीनों शातिरों से पूछताछ की। इसमें पुलिस को पता चला कि मोतिहारी के बैरिया स्थित गोदाम में आठ मार्च को पंप सेट लाए गए थे। पुलिस तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.