कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से ठंडा पड़ा AC-कूलर और फ्रिज का कारोबार 60 गुना बढ़ गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही बाजार में डिमांड भी बढ़ती जा रही है। एक दिन में पटना से लगभग 500 AC की बिक्री हो रही है। दो साल बाद बाजार में आई ऐसी उछाल से व्यापारियों में काफी उत्साह है। बड़े कारोबारियों का कहना है कि बाजार ऐसे ही रहा तो मार्च से अगस्त के खास सीजन में 25 हजार करोड़ का कारोबार होगा।
कोरोना से प्रभावित हुआ था कारोबार
कोरोना काल में कई कारोबारियों का कारोबार ठप हो गया। दो साल में कई दुकानें टूट गईं। संक्रमण के कारण लोगों ने आवश्यकता के बाद भी सामानों की खरीद नहीं की। आदित्य विजन के जीएम अनुज बताते हैं कि दो साल में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोग सामान काफी उत्साह के साथ खरीद रहे हैं। इस कारण से दो साल की बिक्री का भार अचानक से इस बार बढ़ गया है।
ऐसे में अप्रैल माह में कूलर, एसी फ्रिज का कारोबार काफी बूम किया है। बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा 60 गुना बिक्री बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के कारोबार से जुड़ा हर कारोबारी इस समय व्यस्त हैं। अनुज बताते हैं कि दो साल में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोग पूरी डिमांड के साथ आ रहे हैं।

शादी विवाह के साथ गर्मी का भी असर
पटना के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप आदित्य विजन के जीएम अनुज बताते हैं कि इस समय शादी विवाह के साथ मार्केट पर कोरोना से राहत का भी असर दिख रहा है। कोरोना से राहत है और साथ में गर्मी भी है। इस कारण से बाजार तेजी से चढ़ रहा है। मार्च और अप्रैल में पिछले दो सालों की तुलना में 60 गुना बिक्री बढ़ी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च से अगस्त तक के खास सीजन में कारोबार 25 हजार करोड़ का हो जाएगा।

कोतवाली स्थित आदित्य विजन से एक दिन में 80 से 90 एसी की बिक्री हो जा रही है। फ्रिज की संख्या भी 50 तक पहुंच जा रही है। कूलर तो 400 के पार पहुंच जा रहा है। दो साल में पहली बार ऐसी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखी जा रही है। इससे मार्केट के ग्रोथ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

टीवी के साथ अन्य सामानों की डिमांड
इलेकट्रानिक्स मार्केट से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि टीवी एसी और कूल फ्रिज के साथ टीवी व अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामानों की भी डिमांड बढ़ी है। टीवी की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। एलईडी टीवी की डिमांड अचानक से बढ़ गई है। पटना के बाजार से एक दिन में लगभग 1000 टीवी बिक रही है। इसके साथ ही म्यूजिक सिस्टम और अन्य होम अप्लायंस की बिक्री बढ़ी है। चांदनी मार्केट के संजय कुमार बताते हैं दो साल बाद बाजार में जो उछाल है वह उत्साह बढ़ा रहा है।
दो साल में बिक्री टूट गई थी जिससे बाजार का दम निकल गया था, लेकिन इस बार रिकॉर्ड टूट गया है। पंखा की बिक्री तो रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। छोटा से छोटा कारोबारी भी अप्रत्याशित बिक्री कर रहा है। दो साल में ऐसी स्थिति पहली बार बनी है। कोरोना के कारण गर्मी में ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। लोगों को जरूरत थी इसके बाद भी वह सामानों की खरीद नहीं कर रहे थे। कोरोना के कारण बाजार ठंडा पड़ गया था लेकिन अब जैसे लग रहा है कि गर्मी के साथ जान आ गई है।



Leave a Reply