Breaking News

11वीं बार BJP के लिए मैदान में CM: बोचहां में दांव पर BJP की इज्जत, अब नीतीश से ही भरोसा

बोचहां विधान सभा ‌BJP के लिए नाक की लड़ाई बन गई है। यहां पार्टी की इज्जत दांव पर है। इसे जीतने के लिए BJP कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। 12 अप्रैल को होने वाले इस उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार को थम जाएगा।

आखिरी दिन CM नीतीश कुमार खुद मैदान में मोर्चा संभाल रहे हैं। वे BJP कैंडिडेट बेबी कुमारी के पक्ष में प्रचार करने बोचहां पहुंचेंगे। यहां वे दो सभाओं को संबोधित करेंगे। 2020 विधानसभा चुनाव से ये 11वां मौका होगा जब CM नीतीश कुमार BJP के कैंडिडेट के लिए जनसभा करेंगे।

इससे पहले 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 102 सभाएं की थीं। इनमें 92 JDU और 10 BJP प्रत्याशियों के पक्ष में की थी। छह सभाओं को उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से संबोधित किया था।

CM करेंगे डैमेज कंट्रोल!

ऐसा माना जा रहा है कि बोचहां में CM डैमेज कंट्रोल करेंगे। CM से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव दो दिन तक यहां जनसभा कर चुके हैं। बेबी कुमारी के खिलाफ पहले ही एंटी इनकंबेसी का माहौल है। नीतीश कुमार की सभा के माध्यम से उसे दूर किया जाएगा।

मांझी के माध्यम से महादलित समुदाय को साधने की कोशिश

बोचहां आरक्षित सीट है, यहां महादलित समुदाय के मतदाता डिसाइडिंग फैक्टर हैं। ऐसे में ‌BJP इन्हें अपने पक्ष में साधने के लिए सहयोगी और HAM के सुप्रीमो व पूर्व CM जीतन राम मांझी की भी सभा यहां आयोजित करा रही है। वे CM नीतीश कुमार के साथ सभा में शामिल हो सकते हैं।

बोचहां चुनाव के लिए BJP ने 35 पंचायत में 35 MLA उतारे

CM नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा BJP ने 35 पंचायतों में 35 विधायकों को जिम्मेदारी दे दी है। यह सभी विधायक बूथ स्तर पर बीजेपी के लिए वोट जुटाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य के दोनों डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी वहां लगाता सभाएं कर रहीं हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा BJP कोटे के मंत्रियों भी अलग-अलग इलाकों में प्रचार किए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.