BIHARBreaking NewsSTATE

पत्नी ने पति पर लगाया अ’जीबोगरीब आ’रोप, कहा- ‘ये तो कुछ ही दिनों में स्वर्ग सिधार जाएगा’

एक साल भी नहीं हुए शादी के और पत्नी अपने पति की शि’कायत लेकर महिला आयोग पहुंच गई। पत्नी का कहना है कि वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती,क्योंकि उसे डायबिटीज है और उसके लिए अलग से वह खाना नहीं बना सकती है। वहीं, पति का कहना है कि वो हर हाल में अपनी पत्नी को अपने साथ ही रखेगा। इसपर महिला आयोग ने दोनों को बात करने का वक्त दिया है।बिहार महिला आयोग में मंगलवार को यह अ’जीबोगरीब चौंकानेवाला मा’मला सामने आया है, जिसमें पत्नी इसलिए अपने पति से अलग होना चाहती है, क्योंकि उसे डायबिटीज की बीमा’री है। पत्नी का कहना है कि पति की बीमा’री के कारण उसके खानपान पर प्रतिबं’ध है और एेसे में वह एेसे शख्स के साथ अपनी पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती है।

इस कारण से वह अपने पति से संबंध तो’ड़ना चाहती है। पति के खि”लाफ महिला आयोग पहुंची 20 वर्षीय महिला का नाम आंचल है जो वैशाली जिले के मोहनापुर गांव की रहने वाली है। उसकी शादी वैशाली जिले के ही रहने वाले दीनदयाल से पिछले साल जून में हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल आई तो उसे पता चला कि उसके पति को शुगर की बीमा’परी है और उन्हें खाने-पीने का खास ध्यान देना पड़ता है। यह पता चलते ही आंचल ने ठान लिया कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। आंचल ने महिला आयोग की सदस्य को बताया कि रोज पति के लिए परहेज वाला अलग-अलग खाना नहीं बनाया जा सकता है। बीमा’र पति तो कभी भी गुजर जाएंगे और अगर कहीं कोई बच्चा हो गया तो उसे भी भी मु’श्किल आएगी। एेसे में यह रिश्ता तो’ड़ना ही सही है।इस मा’मले में पति दीनदयाल का कहना है कि उसकी पत्नी झूठ बोल रही है। मुझे कोई बीमा’री नहीं है। मेरी त’बियत थोड़ी-बहुत ख’राब रहती है। दीनदयाल ने बताया कि उनकी शादी परिवारवालों की म’र्ज़ी से हुई थी। दोनों के परिवार वाले शादी से खुश थे और किसी को कोई एेतराज नहीं है।

लेकिन अब पत्नी ही साथ रहने से मना कर रही है। दीनदयाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शादी के बाद आंचल रूठ गयी थी तो वह उसे मनाने मिठाई लेकर ससुराल गया था तो वहां आंचल ने बेलन से उसपर ह’मला कर दिया था। दीनदयाल ने बताया कि समाज में लोग क्या कहेंगे? इसलिए वह आंचल के साथ ही रहना चाहता है। लेकिन वह उनके साथ रहने से साफ इं’कार कर रही है। वह क्या करें?महिला आयोग ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और दोनों को एक बार फिर से सोचने को कहा। आयोग ने आंचल को पति के साथ रहने की सलाह दी है और बात कर सु्लह करने की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.