Breaking NewsGadgetsTECHNOLOGY

सोशल मीडिया पर कमाई करनी है तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है, पढ़ें…

सोशल मीडिया मौजूदा दौर में विचारों की अभिव्यक्ति और सूचनाओं के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बन चुका है। सामाजिक सरोकारों और एक-दूसरे से जुडऩे में भी इसका बड़ा रोल सामने आ रहा है। इन सबके अतिरिक्त लोगों की आमदनी बढ़ाने में और व्यवसाय को स्थापित करने में भी सोशल मीडिया का एक बड़ा रोल सामने आया है। खासकर युवा सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी कमाई के लिए कर रहे हैं।कई युवा सोशल मीडिया के जरिए अपनी पॉकेट मनी की व्यवस्था कर लेते हैं तो कुछ 10 से 15 हजार रुपये तक कमा रहे हैं। इसके लिए युवाओं ने अलग-अलग तरीके अपनाए हैं। किसी ने मनोरंजन तो किसी ने रिसर्च वर्क को अपनी कमाई का जरिया बनाया है।गोला रोड के रहने वाले रंजन मिस्त्री पिछले कई सालों से अपना स्टार्टअप चला रहे हैं।

गूगल पर सर्च करने पर इनकी प्रोफाइल आसानी से मिल जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक पेज खोल रखा है, जहां वे स्टार्टअप की चाह रखने वाले युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं। इस पेज पर वह स्टार्टअप से जुड़े रिसर्च की जानकारी शेयर करते हैं।


गूगल पर सर्च करने पर इनकी प्रोफाइल आसानी से मिल जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक पेज खोल रखा है, जहां वे स्टार्टअप की चाह रखने वाले युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं। इस पेज पर वह स्टार्टअप से जुड़े रिसर्च की जानकारी शेयर करते हैं।रंजन बताते हैं कि वो अपने रिसर्च भी बिहार से जुड़े स्टार्टअप पर ही करते हैं, जिससे लोगों को बिहार के उद्योगों के बारे में जानने में आसानी हो और वो कुछ नया सोच सकें। रंजन का कहना है कि वे इस रिसर्च वर्क के जरिए महीने के 10 से 15 हजार रुपये कमा लेते हैं।

वीडियो बनाकर कमाई कर रहे रत्नेश

राजेंद्रनगर के रहने वाले रत्नेश कुमार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हैं। साथ ही वह सामाजिक मुद्दे पर जागरूक भी कर रहे हैं। रत्नेश बताते हैं कि वो पिछले एक साल से लाइक एप पर वीडियो बना रहे हैं। इस एप पर उनके दो हजार से भी ज्यादा फॉलोअर हैं।इस एप की खासियत है कि ये वीडियो बनाने के साथ ही लाइव करने पर भी पैसे देता है। इस एप पर व्यूअर के मुताबिक पैसे दिए जाते हैं। रत्नेश बताते हैं कि वीडियो बनाते समय वे इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि उससे सामाजिक मुद्दे जुड़े हों और लोगों को उससे किसी प्रकार का कोई संदेश भी मिलता रहे। इस वीडियो को बनाने के लिए उन्हें हर महीने एप से 10 से 15 हजार रुपये तक मिल जाते हैं।

Comments (1)

  1. Eska id link v to dena chahiye

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.