मुजफ्फरपुर से जदयू के दिनेश सिंह एकतरफा जीते, मिलें 85% वोट
दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों में मुजफ्फरपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार दिनेश सिंह ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। दिनेश सिंह को कुल 85 फीसदी वोट मिले हैं। आरजेडी उम्मीदवार को महज 774 वोट मिले।बिहार में 24 सीटों पर हुए विधान परिषद के चुनाव के नतीजों का ऐलान हो रहा है। शुरुआत में ही भाजपा-जेडीयू गठबंधन ने चौका लगा दिया है। अब तक जिन चार सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, उन सभी पर एनडीए उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। मुजफ्फरपुर से सीट पर भी एनडीए ने कब्जा जमा लिया है।मुजफ्फरपुर सीट से जेडीयू के दिनेश सिंह ने धमाकेदार जीत हासिल की है। दिनेश सिंह 4400 वोटों से जीते हैं। दिनेश सिंह को मिले 5174 वोट हासिल हुए, जबकि राजद उम्मीदवार शम्भू सिंह को महज 774 वोट ही मिले हैं। दिनेश सिंह को कुल वैध वोटों का 85 फीसदी वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव को महज 21 वोटों से संतोष करना पड़ा।



Leave a Reply