दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio)अपने यूज़र्स के लिए एक से बढ़ कर एक दिग्गज प्लान पेश करती है. रिलायंस जियो 600 रुपये से कम कीमत में धांसू पोस्टपेड प्लान पेश करती हैं, जिसमें हाई-स्पीड टेडा समेत OTT Apps का भरपूर मजा लिया जा सकता हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें Disney Plus Hotstar, Netflix और Amazon Prime Video तीनों ही ओटीटी ऐप्स का फायदा दिया जाता है.

399 रुपये का प्लान: रिलायंस जियो के 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर कंपनी 75 GB हाई-स्पीड डेटा मुहैया कराती है. इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 दिन 100 SMS फ्री मिलते हैं. डेटा खत्म होने के बाद प्रति GB 10 रुपये का चार्ज लगता है. इस प्लान में कंपनी Disney+ Hotstar, 1 साल के लिए Amazon Prime Video और Netflix का फायदा देती है. इसके अलावा Jio Tv, Jio Cinema समेत अन्य जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है

599 रुपये वाला प्लान: रिलायंस जियो के 599 रुपये के रिचार्ज कराने पर 100 GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की फ्री में सुविधा मुहैया कराई जाती है

इसके साथ ही इस प्लान के साथ 200 GB का डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है. इस प्लान में कंपनी Disney+ Hotstar, 1 साल के लिए Amazon Prime Video और Netflix का फायदा देती है. इसके अलावा Jio Tv, Jio Cinema समेत अन्य जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है.
यानी कि इन दोनों प्लान में डिज़नी प्लस हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो या फिर नेटफ्लिक्स में अगर कुछ भी देखना चाहते हैं तो सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं है, और आप मुफ्त में इसका आनंद ले सकते हैं.



Leave a Reply